निराधार आरोप: पीएम मोदी के चलते ज़बरदस्त कामयाबी मिलने के सवाल पर गौतम अदाणी
दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स गौतम अदाणी ने 'इंडिया टुडे' को दिए इंटरव्यू के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चलते ज़बरदस्त कामयाबी मिलने के सवाल पर कहा है कि यह आरोप निराधार है। उन्होंने कहा, "मेरी पेशेवर सफलता किसी एक नेता के कारण नहीं...बल्कि तीन दशकों में कई नेताओं और सरकारों द्वारा शुरू किए गए सुधारों के कारण है।"