निराधार: को-फाउंडर अंकिति के आरोपों पर ज़िलिंगो के सह-संस्थापक ध्रुव व पूर्व सीओओ
फैशन स्टार्टअप ज़िलिंगो के सह-संस्थापक ध्रुव कपूर और पूर्व-सीओओ आदि वैद्य ने कंपनी की को-फाउंडर अंकिति बोस द्वारा उन पर धोखाधड़ी व यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। ध्रुव और आदि ने आरोपों को 'निराधार व झूठा' बताया है। ध्रुव ने कहा, "जांच में उनके गलत कामों का पता चला...जिसके बाद उन्हें कंपनी से निकाला गया।"