निर्देशक ने कमरे में मिलने को कहा तो मैंने गेट खुला रखा, उसने फिल्म से निकाल दिया: विद्या
ऐक्ट्रेस विद्या बालन ने कहा है कि उनके साथ कास्टिंग काउच नहीं हुआ लेकिन एक बार कुछ असहज अनुभव किया था। बकौल विद्या, एक निर्देशक ने उनके होटल के कमरे में मिलने की ज़िद की थी। उन्होंने कहा, "हम कमरे में गए तो मैंने दरवाज़ा खुला छोड़ दिया...उसे पता था...उसे कुछ नहीं मिलेगा...फिर मुझे उस फिल्म से निकाल दिया गया।"