निर्देशक राजकुमार संतोषी को चेक बाउंस मामले में गुजरात के कोर्ट ने सुनाई 2 साल की जेल की सज़ा
गुजरात के एक कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में फिल्म निर्देशक राजकुमार संतोषी को 2 साल की जेल की सज़ा सुनाई है। 2015 में जामनगर के व्यवसायी अशोक लाल ने संतोषी को एक फिल्म बनाने के लिए ₹1 करोड़ दिए थे। उसे लौटाने के लिए संतोषी ने उन्हें ₹10 लाख के 10 चेक दिए जो 2016 में बाउंस हो गए।