निर्देशक रोहित शेट्टी ने देखा नया संसद भवन, बोले- यह संसद नहीं पूरा भारत है
निर्देशक रोहित शेट्टी नए संसद भवन को देखने पहुंचे जिसका एक वीडियो उन्होंने बुधवार को इंस्टाग्राम पर शेयर किया। रोहित ने लिखा, "नए भारत का नया संसद भवन...यह सिर्फ संसद ही नहीं, पूरा भारत है।" उन्होंने लिखा, "गौरवान्वित और सम्मानित महसूस कर रहा हूं।" गौरतलब है, इससे पहले बॉलीवुड के कई लोग नए संसद भवन का दौरा कर चुके हैं।