निर्देशक लव रंजन ने अपनी गर्लफ्रेंड अलीशा वैद से की शादी, तस्वीरें आईं सामने
फिल्म निर्देशक लव रंजन ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड अलीशा वैद के साथ 20 फरवरी को आगरा (उत्तर प्रदेश) में शादी की। लव फिल्म्स ने इंस्टाग्राम पर सोमवार को शादी की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "हम आपका...आशीर्वाद और...प्यार चाहते हैं।" शादी में रणबीर कपूर, वरुण शर्मा, कार्तिक आर्यन, जैकी भगनानी, रकुलप्रीत सिंह, अर्जुन कपूर समेत तमाम बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे थे।