निर्दोष लोगों को डरा-धमकाकर कुछ हासिल नहीं हो सकता: इज़रायल-हमास जंग पर जीजी हदीद
इज़रायल-हमास जंग के बीच अमेरिकी मॉडल जीजी हदीद ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, "निर्दोष लोगों को डराने-धमकाने से 'फ्री फिलिस्तीन' आंदोलन को कोई फायदा नहीं होगा।" उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को जीने का अधिकार है और वह किसी भी यहूदी को नुकसान पहुंचाने का समर्थन नहीं करती हैं। गौरतलब है, जीजी के पिता मोहम्मद हदीद फिलिस्तीनी मूल के हैं।