निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज ढहने से मिज़ोरम में हुई 17 मज़दूरों की मौत
अधिकारियों ने बताया है कि साईरंग (मिज़ोरम) में निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज ढहने से कम-से-कम 17 मज़दूरों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हुए हैं। मिज़ोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा ने घटना पर शोक जताते हुए बताया कि बचाव व राहत कार्य जारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।