निवर्तमान राष्ट्रपति कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में किया नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मुर्मू का स्वागत

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा शपथ ग्रहण करने से पहले निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति कोविंद और देश की प्रथम महिला नागरिक सविता कोविंद ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मुर्मू को गुलदस्ते भेंट कर उनका अभिवादन किया। सविता कोविंद ने मुर्मू से कहा, "अच्छे से आपके 5-साल बीतें।"

Load More