निवेश के इच्छुकों के पास मुंबई के अलावा विकल्प नहीं: यूपी सीएम के दौरे पर फडणवीस
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुंबई दौरे के बाद मुंबई को 'भारत का पावरहाउस' बताया है। उन्होंने कहा, "अगर देश में किसी (राज्य) को भी अपनी ओर उद्योगों को आकर्षित करना हो या इंडस्ट्रियल समिट का आयोजन करना हो तो उनके पास मुंबई आने के अलावा कोई विकल्प नहीं।"