निवेशकों के साथ चल रहे विवाद के चलते वेतन देने में असमर्थ है बायजू: सीईओ रवींद्रन
एडटेक कंपनी बायजू के सीईओ बायजू रवींद्रन ने कहा है कि निवेशकों के साथ चल रहे विवाद के चलते कंपनी कर्मियों को वेतन देने में असमर्थ है। उन्होंने कर्मचारियों से कहा, "कुछ निवेशक निर्ममता की हद तक गिर गए हैं...जिनकी वजह से हम जुटाए गए धन का इस्तेमाल आपके वेतन का भुगतान करने के लिए नहीं कर पा रहे हैं।"