निवेशकों ने पिछले 8 कारोबारी सत्रों में गंवाए ₹11 लाख करोड़

बीएसई का सेंसेक्स सोमवार को 361-अंक लुढ़ककर 57,629 पर जबकि एनएसई का निफ्टी-50 112 अंक गिरकर 16,988 पर बंद हुआ। शेयर बाज़ार में गिरावट के बीच पिछले 8 कारोबारी सत्रों में निवेशकों को ₹11 लाख करोड़ का नुकसान हुआ। दरअसल, सोमवार को बीएसई पर 387 स्टॉक 52-हफ्तों के निचले स्तर पर जबकि 96 स्टॉक 52-हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंचे।

Load More