निशानेबाज़ मनु भाकर ने शेयर की लोकल ट्रेन में सफर करने की अपनी पुरानी तस्वीर
21-वर्षीय भारतीय निशानेबाज़ मनु भाकर ने अपने शुरुआती दिनों में लोकल ट्रेन में सफर करने की अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने लिखा, "मंज़िल उन्हें नहीं मिलती जिनके ख्वाब बड़े होते हैं बल्कि मंज़िल उन्हें मिलती है जो ज़िद्द पर अड़े होते हैं।" भाकर ने हाल ही में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 में 2 स्वर्ण पदक जीते।