निश्चित तौर पर कुलदीप और चहल को टीम में एकसाथ वापस लाना चाहता हूं: रोहित शर्मा
टीम इंडिया के कैप्टन रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ अहमदाबाद वनडे से पहले कहा है कि जब स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल एक साथ गेंदबाज़ी करते हैं तो रिज़ल्ट अच्छा देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि ये दोनों खिलाड़ी बेहतरीन परफॉर्मर रहे हैं और वह निश्चित तौर पर दोनों को टीम में एकसाथ वापस लाना चाहते हैं।