निहंग सिख ने पंजाब में बेटी को धारदार हथियार से काटा, बाइक से बांधकर शव को घसीटा
अमृतसर (पंजाब) में एक निहंग सिख ने धारदार हथियार से काटकर अपनी 16-वर्षीय बेटी की हत्या कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की माता-पिता को बताए बिना एक लड़के संग घर से चली गई थी और वापस आने पर पिता ने इस घटना को अंजाम दिया। एक वीडियो में आरोपी शख्स शव को बाइक से बांधकर घसीटता दिख रहा है।