नींद की गोली खिलाकर लोगों को लूटने के 3 आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली में लोगों को नींद की गोलियां खिलाकर उन्हें लूटने के आरोपी एक गिरोह के 3 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 21 अक्टूबर को गिरोह के लोगों ने नशीला लड्डू खिलाकर एक शख्स को लूटा था जिसने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। बकौल पुलिस, आरोपी पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में रहते हैं।

Load More