नींद को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए द. कोरिया में कराई गई 'पावर नैप' प्रतियोगिता
सियोल (दक्षिण कोरिया) में नींद और आराम को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए 'पावर नैप' प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया है। करीब 100 लोग प्रतियोगिता का हिस्सा बने जिन्होंने फुसफुसाहट और मच्छरों के शोर जैसी चुनौतियों के बीच 1.5 घंटे सोने की कोशिश की। दक्षिण कोरिया में लोगों के सोने का औसत समय केवल 7 घंटे और 41 मिनट है।