नीट यूजी 2022 परीक्षा स्थगित करने की मांग वाली याचिका दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की

दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को नीट यूजी 2022 परीक्षा स्थगित करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। देशभर में 17 जुलाई को यह परीक्षा होनी है। फैसला सुनाते हुए न्यायमूर्ति संजीव नरूला ने कहा, "याचिका में कोई मेरिट नहीं है। मेरी इच्छा याचिकाकर्ताओं के खिलाफ आदेश देने की थी...लेकिन वे छात्र हैं इसीलिए मैं ऐसा नहीं कर रहा हूं।"

Load More