नीता अंबानी की यूएस के स्टेट डिनर वाली साड़ी को बनाने में लगा था एक महीने का वक्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए वाइट हाउस में आयोजित हुए स्टेट डिनर में नीता अंबानी ने जो बनारसी ब्रोकेड साड़ी पहनी थी उसे बनाने में एक महीने से अधिक समय लगा था। नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर ने कहा, "भारतीय बुनकरों मोहम्मद यासीन और जब्बार अहमद द्वारा हाथ से की गई खूबसूरत बुनाई बनारस के शिल्प कौशल को समर्पित है।"