नीता अंबानी ने एनएमएसीसी के उद्घाटन पर 'रघुपति राघव राजा राम' पर किया डांस
उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने शुक्रवार को 'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' (एनएमएसीसी) के उद्घाटन के दौरान 'रघुपति राघव राजा राम' पर डांस किया। एनएमएसीसी ने इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो शेयर कर लिखा, "उनकी (नीता) शानदार परफॉर्मेंस को 'द ग्रेट इंडियन म्यूज़िकल: सिविलाइज़ेशन टू नेशन' में लॉन्च के समय के लिए विशेष तौर पर कोरियोग्राफ किया गया।"