नीता अंबानी ने छोड़ा रिलायंस इंडस्ट्रीज़ का बोर्ड; ईशा, आकाश और अनंत को किया जाएगा शामिल

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने कंपनी का बोर्ड छोड़ दिया है जो आज से प्रभावी होगा। वहीं, कंपनी ने मुकेश अंबानी के बेटे आकाश और अनंत व बेटी ईशा को बोर्ड में शामिल करने की घोषणा की है। बकौल कंपनी, नीता अपना अधिकांश समय रिलायंस फाउंडेशन को देने के लिए बोर्ड छोड़ रही हैं।

Load More