नीति आयोग के उपाध्यक्ष पद से राजीव कुमार ने दिया इस्तीफा, सुमन बेरी लेंगे उनकी जगह
नीति आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में लगभग 5-वर्षों तक काम करने के बाद डॉ. राजीव कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद अर्थशास्त्री डॉ. सुमन के. बेरी को नीति आयोग का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कुमार को 30 अप्रैल को कार्यमुक्त किया जाएगा और 1 मई से बेरी उनकी जगह लेंगे।