नीतीश और मैं डेढ़ साल एनडीए से अलग रहे, हमारे घर तो ईडी व सीबीआई नहीं आई: विपक्ष से ललन सिंह

जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुंगेर (बिहार) से सांसद ललन सिंह ने लोकसभा में कहा कि विपक्ष का केंद्र सरकार पर ईडी व सीबीआई के इस्तेमाल का आरोप लगाना गलत है। उन्होंने कहा, "मैं डेढ़ साल एनडीए से अलग रहा...मेरे घर ईडी-सीबीआई नहीं पहुंची। (मुख्यमंत्री) नीतीश कुमार के घर भी ईडी-सीबीआई नहीं पहुंची...नीतीश तो विपक्षी गठबंधन के सूत्रधार थे।"

Load More