नीतीश-लालू ने अब तक नहीं दिया राम मंदिर के समारोह का आमंत्रण-पत्र देने का समय: चौपाल

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अबतक उन्हें अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आमंत्रण-पत्र देने का समय नहीं दिया है। उन्होंने कहा, "यहां हिंदुओं को कितना अपमानित करें और हिंदू धर्म को कितना नीचा दिखाएं...इसकी प्रतिस्पर्धा है।"

Load More