नीतीश कुमार का दावा, बिहार में सरकार बनाने के लिए उनके पास है 164 विधायकों का समर्थन

जेडीयू नेता नीतीश कुमार ने बिहार में सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद कहा है कि उन्हें 243 सीटों वाली विधानसभा के 164 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। नीतीश ने कहा कि उन्होंने बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को विधायकों की सूची सौंपी है। बकौल नीतीश, "वह (राज्यपाल) हमें बताएंगे कि शपथ कब ली जा सकती है।"

Load More