नीतीश कुमार के एनडीए में जाने पर लालू का 'नीतीश के दांत' वाला पुराना वीडियो हुआ वायरल
जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 'नीतीश के दांत' वाला एक पुराना वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है। अप्रैल 1999 के इस वीडियो में लालू कह रहे हैं, "हमारे मुंह में 32 दांत हैं लेकिन उनके (नीतीश) पेट में दांत हैं, पेट वाला दांत बहुत खतरनाक होता है।"