नीतीश कुमार को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "नीतीश कुमार को मैं धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया।" उन्होंने कहा, "उनकी जो भी मजबूरी रही लेकिन बिहार पसोपेश में था, डेढ़ साल में बिहार में जंगलराज 2 की स्थिति आ गई थी।"