नीतीश कुमार नामक अमेरिकी खिलाड़ी ने आखिरी गेंद पर चौका जड़कर पाक के खिलाफ लेवल किया स्कोर
टी20 विश्व कप-2024 में गुरुवार को अमेरिकी बल्लेबाज़ नीतीश कुमार ने पाकिस्तान के खिलाफ पारी की आखिरी गेंद पर चौका जड़कर स्कोर बराबर किया। इसके बाद सोशल मीडिया यूज़र्स ने उनकी तुलना एनडीए सरकार के लिए अहम भूमिका में आए जेडीयू नेता नीतीश कुमार से की। एक ने लिखा, "आपका नाम नीतीश कुमार है...तो आप...कुछ भी गलत नहीं कर सकते।"