नीतीश कुमार ने कर दिया 'INDIA' ब्लॉक का अंतिम संस्कार: कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम
कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक सवाल के जवाब में कहा है, "'INDIA' ब्लॉक जैसी कोई चीज़ नहीं है। गठबंधन का जन्म होते ही वह बहुत बीमारियों से ग्रस्त हो गया...फिर आईसीयू व वेंटिलेटर पर चला गया।" उन्होंने कहा, "फिर (बिहार के मुख्यमंत्री व जेडीयू के अध्यक्ष) नीतीश कुमार ने पटना में उसका (गठबंधन का) अंतिम संस्कार कर दिया।"