नीतीश कुमार ने बनाया सर्वाधिक दिनों तक बिहार के मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सर्वाधिक दिनों तक राज्य के मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाया है। नीतीश को मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए 17 साल 56 दिन हो गए हैं जबकि इससे पहले सर्वाधिक दिन तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड श्रीकृष्ण सिंह के नाम दर्ज था। नीतीश ने अब तक 8 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।