नीतीश कुमार ने बिहार में पेश किया बीजेपी के समर्थन से नई सरकार बनाने का दावा

जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के कुछ देर बाद रविवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से दूसरी बार मुलाकात कर बीजेपी के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश किया। इससे पहले, नीतीश को एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया। नीतीश ने महागठबंधन से नाता तोड़कर एनडीए में वापसी की है।

Load More