नीतीश कुमार ने बीजेपी से गठबंधन तोड़े जाने की अटकलों के बीच बुलाई जेडीयू विधायकों की बैठक
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी से गठबंधन तोड़े जाने की अटकलों के बीच मंगलवार को पटना में सभी जेडीयू विधायकों की बैठक बुलाई है। इससे पहले जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा, "नीतीश जी के खिलाफ षड्यंत्र हुआ था...2020 विधानसभा चुनाव में चिराग मॉडल इस्तेमाल किया गया था...जिसके चलते हम 43 सीटों पर आ गए थे।"