नीतीश कुमार ने विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने के लिए शरद पवार व उद्धव को दिया निमंत्रण
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में प्रस्तावित विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने के लिए एनसीपी प्रमुख शरद पवार और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को निमंत्रण भेजा है। जेडीयू के एक नेता के मुताबिक, संभावना है कि पवार और उद्धव बैठक में शामिल होंगे। कर्नाटक चुनाव के बाद पटना में बैठक होने की संभावना है।