नीतीश कुमार रंग बदलने में गिरगिटों को कड़ी टक्कर देते हैं: कांग्रेस नेता जयराम रमेश

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस्तीफा दिया है इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है। वह बार-बार अपना राजनीतिक रंग बदलते हैं और राजनीतिक रंग बदलने में वह गिरगिटों को कड़ी टक्कर देते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "बिहार की जनता उन्हें (नीतीश) और दिल्ली में बैठकर उनको नचाने वाले लोगों को सही जवाब देगी।"

Load More