नीतीश से बेहतर पीएम कौन हो सकता है?: रुझानों में बीजेपी को बहुमत न मिलने के बीच जेडीयू एमएलसी
लोकसभा चुनाव के रुझानों में बीजेपी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने के बीच जेडीयू एमएलसी खालिद अनवर ने कहा है, "(मुख्यमंत्री) नीतीश कुमार से बेहतर प्रधानमंत्री कौन हो सकता है।" उन्होंने कहा, "नीतीश कुमार एक बेहतर राजनेता हैं जो समाज और देश को समझते हैं...अभी हम एनडीए गठबंधन में हैं लेकिन...लोग आज भी चाहते हैं कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनें।"