नीतीश के एनडीए में जाने की अटकलों के बीच आरजेडी के मंत्रियों ने सरकारी गाड़ियां कीं वापस: खबर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महागठबंधन से अलग होकर एनडीए के समर्थन से सरकार बनाने की अटकलों के बीच आरजेडी के मंत्रियों ने अपनी सरकारी गाड़ियां वापस कर दी हैं। बकौल रिपोर्ट्स, आरजेडी नेता व मंत्री कुमार सर्वजीत ने कहा कि आरजेडी समर्थन वापस ले रही है और मंत्रियों ने सरकारी सुविधाएं लौटा दी हैं।