नीतीश के खिलाफ फ्लोर टेस्ट में वोट करने के लिए ₹10 करोड़ का ऑफर मिला था: जेडीयू विधायक

जेडीयू विधायक सुधांशु शेखर ने एक एफआईआर दर्ज करवाकर आरोप लगाया है कि बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ वोट करने के लिए उन्हें ₹10 करोड़ या मंत्री पद की पेशकश की गई थी। उन्होंने कहा, "साथी विधायकों को भी प्रलोभन दिया गया...इस प्रकरण में हमारे दल के विधायक संजीव कुमार की भूमिका संदिग्ध है।"

Load More