नीतीश नहीं हैं जयंत जो पलट जाएं: उनके एनडीए में जाने की अटकलों के बीच कांग्रेस नेता सुरेंद्र
आरएलडी अध्यक्ष जयंत सिंह के 'INDIA' छोड़कर एनडीए में शामिल होने की अटकलों के बीच यूपी के कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने ट्वीट किया है, "चौधरी जयंत सिंह जी कोई चवन्नी या नीतीश कुमार नहीं हैं जो पलट जाएं।" गौरतलब है, एनडीए के साथ जाने के सवाल पर जयंत भी पहले 'मैं चवन्नी नहीं जो पलट जाऊं' कह चुके हैं।"