नीतीश ने मुझे जेडीयू का नेतृत्व करने के लिए कहा था, मैंने मना कर दिया: प्रशांत किशोर
चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मंगलवार को दावा किया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनसे जेडीयू का नेतृत्व करने को कहा था लेकिन उन्होंने मना कर दिया। प्रशांत ने कहा, "महागठबंधन बनाकर (2015 बिहार विधानसभा चुनाव) हम लोगों ने उनको (नीतीश) जिताने में कंधा लगाया, अब वह मुख्यमंत्री बनने के बाद हमें ज्ञान दे रहे हैं।"