नीतीश राणा ने शतक जड़ने के बाद तौलिए से बल्ले की धूल झाड़कर मनाया जश्न
रणजी ट्रॉफी में मुंबई के खिलाफ शतक जड़ने के बाद यूपी के कप्तान नीतीश राणा के जश्न मनाने का वीडियो वायरल हो गया है। राणा अपने ग्लव्स निकालकर तौलिए से बल्ले की धूल झाड़ते दिखे। गौरतलब है, राणा पिछले साल दिल्ली क्रिकेट टीम को छोड़कर यूपी टीम से जुड़े थे और प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनका यह 7वां शतक है।