नीतीश-लालू ने आनंद मोहन को सताया व उनका राजनीतिक करियर बर्बाद किया: केंद्रीय मंत्री चौबे
बिहार में डीएम हत्याकांड के दोषी पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने आनंद मोहन को सताया व उनका राजनीतिक करियर बर्बाद किया। चौबे ने कहा, "आनंद मोहन को जेल में डालने में नीतीश कुमार व लालू यादव की प्रमुख भूमिका थी।"