नीतू कपूर ने शेयर कीं 'ब्रह्मास्त्र' के लिए रणबीर के लुक टेस्ट की तस्वीरें, दिख रहे हैं सिक्स-पैक ऐब्स
अभिनेता रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर 'ब्रह्मास्त्र' के लुक टेस्ट की अपने बेटे की तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें उनके सिक्स-पैक ऐब्स दिख रहे हैं। ये तस्वीरें मूलत: रणबीर के ट्रेनर और लाइफस्टाइल कोच कुणाल गिर ने शेयर की थीं। गिर ने लिखा, "ये अनदेखी तस्वीरें बुल्गारिया में लुक टेस्ट के दौरान ली गईं थीं।"