नीदरलैंड्स के खिलाफ डायमंड डक पर आउट हुए क्विंटन डीकॉक
दक्षिण अफ्रीका के ओपनर क्विंटन डीकॉक शनिवार को न्यूयॉर्क में टी20 विश्व कप 2024 में नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में डायमंड डक पर आउट हो गए। 31 वर्षीय डीकॉक दक्षिण अफ्रीकी पारी की पहली गेंद पर बिना गेंद का सामना किए नॉन-स्ट्राइकर छोर पर रन-आउट हो गए। यह डीकॉक के टी20I क्रिकेट करियर का 7वां डक है।