नीदरलैंड्स के पीएम ने मसाला चाय पीकर बेंगलुरु में यूपीआई से किया भुगतान, लोगों संग ली सेल्फी
जी20 समिट के लिए भारत आए नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री मार्क रुटे ने बेंगलुरु में स्थानीय लोगों के साथ ली सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने चर्च स्ट्रीट पर मसाला चाय पी और इसके लिए यूपीआई के ज़रिए भुगतान किया। प्रधानमंत्री रुटे ने कहा, "यूपीआई बहुत ही सरल है। यह दिलचस्प अनुभव था।"