नीदरलैंड्स को स्कॉटलैंड कहने पर ट्रोल ने भोगले से कहा- 'कौनसा चरस फूंकते हो?', उन्होंने दिया जवाब
कमेंटेटर हर्षा भोगले ने विश्व कप-2023 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नीदरलैंड्स की जीत पर अपने ट्वीट में नीदरलैंड्स को स्कॉटलैंड बता दिया जिसके बाद एक ट्रोल ने लिखा, "कौनसा चरस फूंकते हो भोगले साहब?" हर्षा ने जवाब दिया, "गलती हुई...बुराई तो नहीं की किसी की...मज़ाक तो नहीं उड़ाया। एकाध दिन आपसे भी हो सकती है शायद...बगैर कुछ चीज़ फूंके...रिलैक्स।"