नीदरलैंड्स ने पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 में मलेशिया को 4-0 से हराया
ओडिशा में चल रहे पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के पूल-सी के दूसरे मैच में नीदरलैंड्स ने मलेशिया को 4-0 से हरा दिया। नीदरलैंड्स के लिए दूसरे और चौथे क्वॉर्टर में 2-2 गोल आए। इस जीत के साथ ही नीदरलैंड्स अंक तालिका में पूल-सी में 3 अंकों के साथ पहले स्थान पर आ गया है।