नीदरलैंड्स ने बनाया वनडे क्रिकेट इतिहास में संयुक्त रूप से अपना सबसे बड़ा टोटल
नीदरलैंड्स ने वनडे क्रिकेट इतिहास में संयुक्त रूप से अपना सबसे बड़ा टोटल बनाया है। नीदरलैंड्स ने मंगलवार को वनडे विश्व कप क्वॉलिफायर 2023 में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 315/6 का स्कोर बनाया। इससे पहले 2007 में बरमुडा के खिलाफ नीदरलैंड्स ने 315/8 का टोटल बनाया था और यह 5वीं बार है जब उसने वनडे में 300+ का टोटल बनाया है।