नीना गुप्ता के जन्मदिन पर बेटी मसाबा ने शेयर की मदर टेरेसा के साथ उनकी पुरानी तस्वीर
अभिनेत्री नीना गुप्ता के जन्मदिन पर उनकी बेटी व डिज़ाइनर-ऐक्ट्रेस मसाबा गुप्ता ने शनिवार को मदर टेरेसा के साथ उनकी एक पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। इसके साथ ही मसाबा ने कई दूसरी तस्वीरें भी साझा कीं जो नीना के युवावस्था की हैं। उन्होंने कैप्शन में अपनी मां को महान बताते हुए लिखा, "इससे पावरफुल आइकन खोजकर दिखाएं।"