नीना गुप्ता ने बेटी की शादी में विव रिचर्ड्स व अपने पति के साथ खींची गई तस्वीर शेयर की

ऐक्ट्रेस नीना गुप्ता ने अपनी बेटी मसाबा गुप्ता और ऐक्टर सत्यदीप मिश्रा की शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। एक तस्वीर में मसाबा के पिता व पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स और नीना के पति विवेक मेहरा नज़र आ रहे हैं। तस्वीर में सत्यदीप की मां और बहन भी हैं। कई हस्तियों ने कपल को शादी की बधाई दी।

Load More