नीना गुप्ता से प्रेरित होकर मैंने काम मांगने में शर्म नहीं की: ऐक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती
ऐक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती ने एक इंटरव्यू में बताया है कि रियल लाइफ में वह इंट्रोवर्ट (अंतर्मुखी) नेचर की हैं जिसकी वजह से उन्हें काम नहीं मिलता था। सुमोना ने कहा, "हालांकि मैं अब अभिनेत्री नीना गुप्ता से प्रेरित होकर बेझिझक लोगों से काम मांगती हूं।" उन्होंने कहा, "पिछले 2-3 सालों से मैंने काम मांगने में शर्म नहीं की।"